अमेठी: चोरी की चार वारदातों का पर्दाफाश, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; आभूषण व नकदी बरामद

उप्र के अमेठी जनपद की थाना बाजार शुकुल पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की चार घटनाओ का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अमेठी: चोरी की चार वारदातों का पर्दाफाश, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; आभूषण व नकदी बरामद
Published By- Diwaker Mishra

अमेठी से राम मिश्रा की रिपोर्ट

अमेठी/जनमत न्यूज़। उप्र के अमेठी जनपद की थाना बाजार शुकुल पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की चार घटनाओ का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के कब्जे से चोरी के पैसठ हजार रूपये नगदी समेत आठ अंगूठी, छह जोड़ी पायल, तीन जोड़ी बिछिया व तीन तांबे के डेक और तीन बोरी गेहूं बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी कर पुलिस आवाश्यक विधिक कारवाई में जुट गई।

पुलिस के मुताबिक जिले के पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी.के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जिले में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में रविवार को थाना बाजारशुक्ल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पिकअप वाहन के साथ खड़े दो अभियुक्त छेदी उर्फ अर्जुन निवासी थानाक्षेत्र जगदीशपुर और नरेद्र कुमार निवासी थाना क्षेत्र बाजारशुक्ल को गिरफ्तार किया।जब कि एक अभियुक्त मौके से भागने में सफल रहा।

तलाशी से अभियुक्त नरेन्द्र के कब्जे से पचीस हजार रूपये नगद, चार अंगूठी पीली धातु, तीन जोड़ी पायल, तीन जोड़ी बिछिया सफेद धातु, अभियुक्त छेदी उर्फ अर्जुन के कब्जे से चलीस हजार रूपये नगद, चार अंगूठी पीली धातु, तीन जोड़ी पायल सफेद धातु तथा पिकअप वाहन की तलाशी से तीन बड़ा तांबे का डेक बरामद हुआ।

भागने वाले अभियुक्त का नाम पता पूछने पर उसका नाम निर्मल निवासी थाना क्षेत्र जगदीशपुर बताया। पुलिस ने बताया की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने कबूला कि बरामद रूपये व सभी सामान चोरी के हैं,जिसे उन तीनो लोग मिलकर चोरी किया था।

निर्मल द्वारा किसी से मांगी गयी पिकअप वाहन पर सभी सामान को लादकर आज बेचने की फिराक में तीनों लोग निकले थे।बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में सुसगत धारा की बढ़ोत्तरी की गई।गिरफ्तारी व बरामदगी कर पुलिस आवाश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गई।