अयोध्या: भरत तिवारी हत्याकांड की सीबीआई जांच व 5 करोड़ मुआवजे की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

उप्र के अयोध्या विश्व हिन्दू सिक्ख महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर बिहार के भोजपुर निवासी भरत भूषण तिवारी की हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई है।

अयोध्या: भरत तिवारी हत्याकांड की सीबीआई जांच व 5 करोड़ मुआवजे की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या विश्व हिन्दू सिक्ख महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर बिहार के भोजपुर निवासी भरत भूषण तिवारी की हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि भरत भूषण तिवारी दलितों, गरीबों और असहाय लोगों की आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता थे तथा उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं था।

परमहंस आचार्य ने आरोप लगाया कि बिहार पुलिस द्वारा उनकी हत्या की गई है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने मृतक के परिजनों को 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी मांग की है। ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।