अयोध्या: महापंचायत कार्यक्रम में पहुंची सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा- 2027 में बनेगी PDA सरकार
जौनपुर के मछलीशहर से सपा विधायक डॉ रागिनी सोनकर अयोध्या में PDA महाजन पंचायत कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर हमला बोला।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। जौनपुर के मछलीशहर से सपा विधायक डॉ रागिनी सोनकर अयोध्या में PDA महाजन पंचायत कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिला वंदन की बात करने वाली भाजपा, काउंटिंग रूम में ममता बनर्जी के साथ हुई अभद्रता पर चुप रही।
तीन बार की मुख्यमंत्री ममता ने जब पीड़ा बताई तो देश की महिलाएं आहत हुईं। लोकतंत्र में हार-जीत होती है, लेकिन इसका जवाब महिलाएं भाजपा को जरूर देंगी।
रागिनी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनते ही कार्यकर्ता टीएमसी कार्यालय जला रहे हैं, तोड़फोड़ कर रहे हैं, जो उनकी नकारात्मक राजनीति दिखाता है। 2027 विधानसभा चुनाव पर बोलीं, 2024 लोकसभा की तरह जनता खुद चुनाव लड़ेगी। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और PDA की सपा सरकार बनेगी।
महिला आरक्षण पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा काम में जीरो और बातों में हीरो है। यूपी में बेटियों पर वारदात के वक्त सीएम-डिप्टी सीएम कहां थे? इनकी विधायक जलने पर भी कोई अस्पताल नहीं गया, जबकि अखिलेश यादव ने हालचाल लिया।
राम मंदिर दर्शन के सवाल पर सीधा जवाब नहीं दिया। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के बनवाए केदारेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। आस्था दिखावे का नहीं, घर का विषय है। देश संविधान से चलता है, हिंदू-मुसलमान से नहीं।
बता दे कि यह कार्यक्रम सपा जिला उपाध्यक्ष औरौनी प्रसाद पासवान और पार्षद ज्ञासमती के आयोजन में श्रद्धय माता दासी जी आठवीं पुण्यतिथि और माता-पिता की मूर्ति अनावरण पर हुआ था।

Janmat News 
