अयोध्या: महिला डॉक्टर के पड़ोसी पर असलहा दिखाकर मकान खाली कराने की धमकी देने का आरोप, कार्यवाही की मांग
उप्र के अयोध्या जनपद के प्रमोद वन निवासी महिला चिकित्सक डॉ. साक्षी त्रिपाठी ने अपने पड़ोसी शंभू देवाचार्य पर घर में घुसकर उनकी बुजुर्ग मां को कथित तौर पर असलहा दिखाने और 24 से 48 घंटे में मकान खाली करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के प्रमोद वन निवासी महिला चिकित्सक डॉ. साक्षी त्रिपाठी ने अपने पड़ोसी शंभू देवाचार्य पर घर में घुसकर उनकी बुजुर्ग मां को कथित तौर पर असलहा दिखाने और 24 से 48 घंटे में मकान खाली करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
डॉक्टर के मुताबिक घटना के समय उनकी मां घर में अकेली थीं और उनकी माँ की पहले तीन हार्ट सर्जरी हो चुकी हैं। पीड़िता डॉ. साक्षी त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि आरोपी तीन-चार लोगों के साथ घर में घुसा और गाली-गलौज भी किया।
घटना की सीसीटीवी फुटेज भी है। जिसको हमने पुलिस प्रशासन को दे कर लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया। डॉ. साक्षी का आरोप है कि 24 घंटे बीतने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने परिवार की सुरक्षा और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है।




