मथुरा: गोवर्धन में साधु वेशधारी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, लोगो ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
उप्र के मथुरा जनपद के गोवर्धन में एक साधु वेशधारी द्वारा 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बालिका के घर पर बताने पर लोगो ने बाबा को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया है।
मथुरा से सैयद जाहिद की रिपोर्ट
मथुरा/जनमत न्यूज़। उप्र के मथुरा जनपद के गोवर्धन में एक साधु वेशधारी द्वारा 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बालिका के घर पर बताने पर लोगो ने बाबा को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया है।
बाबा के मोबाइल ने बालिका के कपड़े उतारने के वीडियो मिले है। पुलिस ने बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजकर जांच शुरू कर दे दी। वीडियो कई दिन पुराने बताए जा रहे है।
गोवर्धन थाना क्षेत्र के इंदिरा कालोनी क्षेत्र में एक बाबा तीन महीने से किराए के मकान में रह रहा है। बाबा ने कुछ दिन पूर्व एक बालिका को घर पर बुलाया और उसके कपड़े उतर कर नाजुक अंगों से छेड़छाड़ की। साथ ही वीडियो भी बना लिए।
बालिका ने विरोध जताया तो उसे डरा धमका दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। बालिका ने कई दिनों तक बात छिपाए रखी। उसने स्वजन को बाबा की करतूत बता दी। इसे सुनकर स्वजन आक्रोशित हो गए।
स्वजन से साथ लोग बाबा के घर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। लोगो ने बाबा की पिटाई की और गोवर्धन थाने ले जाकर पुलिस के सिपुर्द कर दिया। पुलिस ने बाबा का मोबाइल देखा तो उसमें बालिका के कपड़े उतरकर बालिका के नाजुक अंगों से छेड़छाड़ करता दिखाई दिया।
पुलिस ने बाबा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि बाबा के पास मिले वीडियो पुराने है। बाबा से पूछताछ कर जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।


