दैनिक राशिफल 20 मई 2025: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जानिए 20 मई 2025 को आपके सितारे क्या कहते हैं। सभी 12 राशियों के लिए प्रेम, करियर, सेहत और आर्थिक स्थिति से जुड़ा सटीक दैनिक राशिफल पढ़ें...

आज का राशिफल:जानिए 20 मई 2025 को आपके सितारे क्या कहते हैं। सभी 12 राशियों के लिए प्रेम, करियर, सेहत और आर्थिक स्थिति से जुड़ा सटीक दैनिक राशिफल पढ़ें।
मेष राशि:
आज का दिन आपकी जिम्मेदारियों से भरा हो सकता है। खर्चों पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा। आय के नए स्रोतों की तलाश में आप सक्रिय रहेंगे, लेकिन अवैध तरीकों से कमाई करने से बचें। कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है, जिससे पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है। पारिवारिक मामलों को अनदेखा न करें। परिवार के साथ घूमने या पिकनिक की योजना बन सकती है।
वृष राशि:
आज आपको अचानक धन लाभ होने के संकेत हैं। व्यवसाय में सोच-समझकर निवेश करें, तभी लाभदायक रहेगा। किसी भी बात को बहुत सूझबूझ के साथ कहना आपके हित में होगा। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी दे सकती है। यदि कोई कानूनी मामला है तो उसे टालने की बजाय हल करें। जीवनसाथी पुरानी बातें दोहराए, तो विवाद की संभावना है।
मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बातचीत और व्यवहार में संयम बरतना आवश्यक होगा। प्रेम संबंध में साथी के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। संतान के लिए कोई उपहार ला सकते हैं। आपके द्वारा शुरू किया गया कार्य सफल होगा। छात्र पढ़ाई में लापरवाही न करें वरना बाद में मुश्किल हो सकती है। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है जिससे वातावरण खुशनुमा रहेगा।
कर्क राशि:
आज का दिन कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। कोई अटका हुआ कार्य फिर से अटक सकता है। सेहत का खास ख्याल रखें। धार्मिक क्रियाओं में मन लगेगा। साझेदारी में चल रहा व्यापार नुकसान दे सकता है। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से सराहना मिल सकती है।
सिंह राशि:
आज आप रचनात्मक कार्यों से जुड़कर अपनी पहचान बना सकते हैं। जीवनशैली को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। नए दोस्त बन सकते हैं, लेकिन दिखावे से बचें। किसी कार्य में आ रही रुकावट दूर करने की कोशिश सफल हो सकती है। आसपास के लोगों से सतर्क रहें, क्योंकि वे छिपे शत्रु हो सकते हैं।
कन्या राशि:
आज का दिन खुशी लेकर आएगा। कोई इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी जरूरी काम से यात्रा संभव है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते सुधर सकते हैं। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थियों को मानसिक शांति मिलेगी और पढ़ाई में मन लगेगा।
तुला राशि:
इस महीने आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। दूसरों के मामलों में बोलने से बचें। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। किसी पूजन समारोह का आयोजन कर सकते हैं। प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को अपने परिवार से मिलवा सकते हैं। वादे सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशि:
आज आपको सतर्क रहकर काम करने की जरूरत है। व्यापार में धोखे की आशंका है। लंबे समय से लंबित कानूनी मामला किसी और के पक्ष में जा सकता है। आसपास के लोगों से विवाद से बचें। सेहत की पुरानी समस्या फिर से परेशान कर सकती है, सतर्क रहें।
धनु राशि:
आज आपको सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। वातावरण सुखद रहेगा। किसी से बात करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। पुराने दोस्तों से मिलकर मतभेद न बढ़ाएं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे।
मकर राशि:
नौकरी में काम कर रहे लोग जल्दबाजी से बचें। दिखावे में पैसे खर्च करना नुकसानदायक हो सकता है। नई संपत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। घर के लिए नया वाहन या उपकरण खरीद सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना आर्थिक दबाव बढ़ेगा। संतान की संगति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि:
आज का दिन खुशियों से भरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। विवाह से जुड़ी समस्या सुलझने से राहत मिलेगी। किसी की बात दिल को लग सकती है, धैर्य रखें। व्यापार में नए प्रयोग सफलता देंगे।
मीन राशि:
आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, वरना पछताना पड़ सकता है। कोई अटका काम पूरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में निवेश सोच-समझकर करें। कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। काम का बोझ अधिक रहने से थकान महसूस हो सकती है।