हरदोई पुलिस की बलवा ड्रिल, दंगाइयों से निपटने के लिए परखा दम

यह बलवा ड्रिल अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में संपन्न हुई। अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को उग्र एवं विधि विरुद्ध भीड़ को नियंत्रित करने और तितर-बितर करने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।

हरदोई पुलिस की बलवा ड्रिल, दंगाइयों से निपटने के लिए परखा दम
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट —

हरदोई/जनमत न्यूज। जनपद हरदोई में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लाइन परिसर में व्यापक बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। किसी भी आकस्मिक और विषम स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आयोजित इस पूर्वाभ्यास में पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन किया।

यह बलवा ड्रिल अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में संपन्न हुई। अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को उग्र एवं विधि विरुद्ध भीड़ को नियंत्रित करने और तितर-बितर करने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।

ड्रिल में रबर बुलेट गन, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन तथा टियर गैस गन जैसे आधुनिक दंगा नियंत्रण उपकरणों और शस्त्रों के संचालन का सफल अभ्यास किया गया। इसके साथ ही विषम परिस्थितियों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के प्रभावी उपयोग का भी प्रदर्शन किया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के नियमित अभ्यास से पुलिस बल की कार्यकुशलता और आपात परिस्थितियों में प्रतिक्रिया क्षमता मजबूत होती है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि इस पूर्वाभ्यास का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों को मानसिक और शारीरिक रूप से हर चुनौती के लिए तैयार रखना है।

इस बलवा ड्रिल में जिले के लगभग 160 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए और सभी ने दंगा नियंत्रण से जुड़े विभिन्न चरणों का अभ्यास किया।