फर्रुखाबाद: गमछे से पेड़ पर लटका मिला युवक का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में युवक की ईंटों से कुचल कर हत्या करने की बाद गमछे से गला कसकर पेड़ से लटकाए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के चिल्सरी गांव का है।

फर्रुखाबाद: गमछे से पेड़ पर लटका मिला युवक का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में युवक की ईंटों से कुचल कर हत्या करने की बाद गमछे से गला कसकर पेड़ से लटकाए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के चिल्सरी गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक का खून से लथपथ शव बाग में गमछे से पेड़ पर लटका मिला। पुरानी रंजिश में युवक की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना पर सीओ कायमगंज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।