चन्दौली: मानसरोवर तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल; इलाके में शोक
उप्र के चन्दौली जनपद में ईद का त्योहार उस समय मातम में बदल गया जब मानसरोवर तालाब में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय जाहिद के रुप मे हुई।
चन्दौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चन्दौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चन्दौली जनपद में ईद का त्योहार उस समय मातम में बदल गया जब मानसरोवर तालाब में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय जाहिद के रुप मे हुई।
प्राप्त समाचार के अनुसार मुगलसराय कोतवाली के कसाब महाल निवासी 18 वर्षीय जाहिद की अलीनगर थाना क्षेत्र मे स्थित मानसरोवर तालाब में डूबने से मौत हो गई।
तालाब में डूबने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से गोताखोरों को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकाला गया।
शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है, वहीं क्षेत्र में शोक का माहौल है क्योंकि दो दिन मे डूबने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

Janmat News 
