रायबरेली कलेक्ट्रेट में गांधी-शास्त्री जयंती पर हुआ भव्य आयोजन !
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती रायबरेली कलेक्ट्रेट कार्यालय में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.......
रायबरेली से जनमत न्यूज़ :- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती रायबरेली कलेक्ट्रेट कार्यालय में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
डीएम ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्री जी का संपूर्ण जीवन त्याग, सादगी और देश सेवा को समर्पित रहा है। उनकी नीतियां और विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत 'राम धुन' के भावपूर्ण वादन से हुई, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में एडीएम एफ/आर, एडीएम प्रशासन सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे और दोनों महापुरुषों को नमन किया।

Janmat News 
