हाथरस: स्कूल के पास सट्टा कारोबार किए जाने का आरोप, लोगों में भारी आक्रोश
उप्र के हाथरस जनपद में स्कूल के पास सट्टा कारोबार किए जाने की खबर सामने आ रही है। इसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। मामला जनपद के थाना सासनी कोतवाली क्षेत्र के विद्यापीठ स्कूल के पास का है।
हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट
हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद में स्कूल के पास सट्टा कारोबार किए जाने की खबर सामने आ रही है। इसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। मामला जनपद के थाना सासनी कोतवाली क्षेत्र के विद्यापीठ स्कूल के पास का है।
जानकारी के अनुसार विद्यापीठ इंटर कॉलेज के सामने गली में सट्टा अड्डा चल रहा है जिससे युवाओं के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है।
विद्यापीठ इंटर कॉलेज के सामने गली में ‘ऑफिस’ बनाकर सट्टा संचालन किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर सट्टा का वीडियो वायरल हुआ है जिसने पुलिस पर सवाल खड़े हुए हैं।
अवैध कारोबार से माहौल बिगड़ने का दावा किया जा रहा है। स्कूल के आसपास सट्टा नेटवर्क सक्रिय होने का आरोप है। लोगों ने इस पर रोक लगाने की गुहार लगाई है।

Janmat News 
