तेज रफ्तार रोडवेज बस ने महिला की छीन ली जिंदगी
एटा (जनमत) : यूपी के एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के शीतलपुर गांव के समीप कब्रिस्तान के पास घर वापस लौट रही 28 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने रौंद दिया महिला रोडवेज बस ने महिला को कुचल दिया जिसकी वजह से उसकी दर्दनाक मौत हुई है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल महिला के क्षत विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।सूचना पर परिजन दौड़े दौड़े एटा मोर्चरी पहुंचे है जिनका रो रो कर बुरा है।घर मातम पसरा हुआ है।जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ शादी समारोह से वापस लौट रही थी तभी हादसा हो गया ।महिला प्रीती पत्नी भूपेंद्र उम्र 28 वर्ष अवागढ़ के नगला भक्ति से वापस लौट रही थी।शीतल पुर गांव के समीप महिला अपने बच्चों के साथ सड़क किनारे खड़ी थी तभी पीछे की ओर से आ रही रोडवेज बस ने रौंद दिया महिला को करीब 10 मीटर तक रौंदा जिसकी वजह से शरीर क्षत विक्षत हो गया।मौके पर ही दर्दनाक मौत हुई है।
मृत महिला के रिश्तेदार महावीर ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका उनकी रिश्तेदार है शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रही थी पति और बच्चे भी साथ में थे तभी पीछे से रोडवेज बस ने रौंद दिया अगला टायर चढ़ गया करीब 10 मीटर तक रगड़ते हुए बस ले।गई इस हादसे में दर्दनाक मौत हुई है।यू पी रोडवेज की फर्रुखाबाद डिपो की यू पी 78 एफ डी 8448 बस से ये हादसा हुआ है।

Janmat News 
