सैफई का चश्मा निकाल कर भारत का चश्मा लगाए, सब दिखेगा: कौशांबी में बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्य
उप्र के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अपने गृह जनपद कौशांबी पहुंचे।
कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट
कौशांबी/जनमत न्यूज़। उप्र के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अपने गृह जनपद कौशांबी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंझनपुर स्थित जिला उद्यान विभाग कार्यालय में आयोजित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजनांतर्गत निर्मित कामन इनक्यूबेशन सेंटर के उद्घाटन/लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
साथ ही ब्लाक परिसर में सरस हार्ट का शुभारंभ किया स्वयं सहायता समूह को दुकान का आवंटन किया। उन्होंने डायट मैदान पहुंचकर स्वयं सहायता समूह के स्टालों का अवलोकन व खा0प्र0उ0 नीति-23 पी0एम0एफ0ई0 के उद्यमियों डी0आर0पी0 उद्यमी मित्र को प्रशस्ति पत्र वितरण किया।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार किया डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार चुनाव हारने के बाद अखिलेश यादव का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है।
बिहार चुनाव में उन्होंने आरजेडी के लिए प्रचार किया। समाजवादी पार्टी के एक भी कैंडिडेट नहीं खड़े किए थे। आम बजट को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर बोले की सैफई का चश्मा उतार कर भारत का चश्मा लगा कर देखें तो सब साफ दिखाई देगा।

Janmat News 
