लखीमपुर खीरी: गैंगेस्टर एक्ट के तहत अवैध रूप से अर्जित चल-अचल सम्पत्ति की कुर्की, अपराधियों में हड़कंप

उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी व क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में बड़ी कार्यवाई की गई है।

लखीमपुर खीरी: गैंगेस्टर एक्ट के तहत अवैध रूप से अर्जित चल-अचल सम्पत्ति की कुर्की, अपराधियों में हड़कंप
Published By- Diwaker Mishra

लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी व क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में बड़ी कार्यवाई की गई है।

इसी क्रम में गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप में संलिप्त गैंग सदस्य विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता पुत्र बेंचूराम व बसन्ती गुप्ता पत्नी विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता थारूपुरवा मजरा मकनपुर थाना पलिया एवं नेपाल बार्डर क्षेत्र में बड़े स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी कर अवैध रूप से अर्जित की गई चल-अचल सम्पत्ति (कुल चालीस लाख तीस हजार रुपये) जब्त की गई।

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त गैंग सदस्य विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता पुत्र बेंचूराम व बसन्ती गुप्ता पत्नी विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता जो कि लगातार नेपाल बार्डर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करते हुए अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी है। इस गिरोह से पूर्व में अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी भी गई थी।

अभियुक्त गैंग सदस्य विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता पुत्र बेंचूराम व बसन्ती गुप्ता पत्नी विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी कर बड़ी मात्रा में अवैध सम्पत्ति अर्जित की गई है जिनके द्वारा काफी धन अपनी सुख सुविधाओं में खर्च किया जा चुका है।

अवैध सम्पत्ति को उप्र गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के तहत कुर्क किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कोतवाली पलिया व थानाध्यक्ष थाना सम्पूर्णानगर द्वारा अभियुक्तगण की चल-अचल सम्पत्ति की जब्तीकरण हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गई थी। पुलिस द्वारा की गई इस बड़ी कार्यवाही से क्षेत्र के तस्करों में हड़कंप मच गया है।