मुजफ्फरनगर: पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, बांटी मिठाइयां
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जश्न मनाया.
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जश्न मनाया और इसे अपनी पार्टी की नीतियों पर जनता के भरोसे के रूप में बताया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी विकास और सुशासन की नीतियों का असर पूरे देश में दिखाई दे रहा है।
साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त कानून व्यवस्था, जिसे आम बोलचाल में “बुलडोजर नीति” कहा जाता है, का भी जिक्र करते हुए कहा गया कि ऐसी कार्रवाई से अपराध पर नियंत्रण और महिलाओं की सुरक्षा मजबूत होती है।
कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि पश्चिम बंगाल में भी अब कानून व्यवस्था में सुधार, महिलाओं की सुरक्षा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

Janmat News 
