रामपुर पुलिस और एसओजी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चार शातिर चोरो को किया गिरफ्तार
उप्र के रामपुर जनपद के थाना शाहबाद पुलिस और एसओजी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने सरकारी भवन में चोरी करने वाले चार शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है।
रामपुर से अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के रामपुर जनपद के थाना शाहबाद पुलिस और एसओजी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने सरकारी भवन में चोरी करने वाले चार शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है।
घटना का खुलासा एडिशनल एसपी अनुराग सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने कहा रात के अंधेरे में सरकारी भवनों को निशाना बनाते थे।
शातिर चोर चोरो क़े कब्ज़े से सोलर पैनल, बैटरीज, मदरबोर्ड, कंप्यूटर, एलएडी सहित अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। पकडे गए सभी शातिर चोर संभल जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फरार चोरों की भी तलाश की जा रही है।

Janmat News 
