बांदा: फेयरवेल पार्टी के नाम पर युवक-युवतियों का सड़क पर हुड़दंग, नदारद दिखी पुलिस; वीडियो वायरल
उप्र के बांदा जनपद में फेयरवेल पार्टी के नाम पर युवक व युवतियों ने गाड़ियों के साथ शहर की सड़कों पर हुड़दंग मचाया।
बांदा से दुर्गेश कश्यप की रिपोर्ट
बांदा/जनमत न्यूज़। उप्र के बांदा जनपद में फेयरवेल पार्टी के नाम पर युवक व युवतियों ने गाड़ियों के साथ शहर की सड़कों पर हुड़दंग मचाया। सार्वजनिक सड़कों पर गाड़ियों की खिड़कियों में लटके व सनरूफ में निकल कर सड़कों पर जलवे बिखेरे।
स्थानीय राहगीरों के लिए यह स्टंटबाजी का खेल खतरनाक साबित हो सकता था। शहर की सड़कों पर लग्जरी कारें तेज़ रफ़्तार दौड़ती दिखी। इस दौरान यातायात पुलिस नदारद दिखी। नियमों की अनदेखी कर युवक-युवतियों ने स्टंट करते हुए भौकाल जमाने के लिए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया।
शहर के अंदर गाड़ियों से हुड़दंग करते यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इन सबके बीच कोतवाली पुलिस व यातायात पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। वायरल वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Janmat News 
