प्रतापगढ़ में किसान ने किया कमाल, उगाया 12 फीट लंबा अरहर; बना आकर्षण का केंद्र
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में एक किसान ने ऐसा कमाल कर दिखाया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। जिले के राजापुर काला गांव में एक किसान के खेत में अरहर का पौधा 12 फीट से भी ज्यादा ऊंचा हो गया है।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में एक किसान ने ऐसा कमाल कर दिखाया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। जिले के राजापुर काला गांव में एक किसान के खेत में अरहर का पौधा 12 फीट से भी ज्यादा ऊंचा हो गया है।
आमतौर पर अरहर की फसल 2 से 3 फीट तक ही देखी जाती है, लेकिन इस अनोखी खेती ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अब इस पेड़ को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंच रहे हैं।
प्रतापगढ़ के गड़वारा नगर पंचायत के राजापुर कला गांव में किसान राम राज द्वारा उगाया गया यह अरहर का पौधा (अरहर) अब पेड़ का रूप ले चुका है। किसान का कहना है कि उसने सामान्य तरीके से खेती की, लेकिन बेहतर देखभाल और अनुकूल मौसम के चलते यह पौधा लगातार बढ़ता गया।अब इसकी ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा बताई जा रही है, जो इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।
इस अनोखे अरहर के पेड़ को देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ जुट रही है। स्थानीय लोग इसे किसान की मेहनत और प्रकृति के सहयोग का नतीजा बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे अनोखा प्रयोग भी मान रहे हैं, जो बाकी किसानों के लिए प्रेरणा बन सकता है।
किसान रामराज का कहना है कि हमने तो सामान्य तरीके से खेती की थी, लेकिन ये अरहर का पौधा इतना ऊंचा हो गया कि अब लोग दूर-दूर से इसे देखने आ रहे हैं।”
स्थानीय निवासी आनंद ने कहा हमने पहली बार इतना लंबा अरहर का पेड़ देखा है, यह गांव के लिए गर्व की बात है।
फिलहाल जैविक खेती कर यह 12 फीट लंबा अरहर का पेड़ पूरे इलाके में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है यही नहीं रामराज ने अपने खेत में जैविक खेती कर 5 फिट की लंबी मूली भी उगाई थी जिसकी खूब चर्चा रही अब 12 फीट की अरहर किसान की मेहनत की मिसाल पेश कर रहा है।

Janmat News 
