अवैध मदरसों के खिलाफ दूसरे दिन भी चला अभियान 

अवैध मदरसों के खिलाफ आज दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी है। नेपाल सीमा पर स्थित मोतीपुर तहसील क्षेत्र के दरोगा पुरवा गांव में अवैध रूप से बने दारुल उलूम अजीजिया नोमान मदरसे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए सील कर दिया गया।

अवैध मदरसों के खिलाफ दूसरे दिन भी चला अभियान 
REPORTED BY - RIZWAN KHAN, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

बहराइच/जनमत। जनपद बहराइच में भारत नेपाल सीमा पर स्थित अवैध मदरसों के खिलाफ आज दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी है। नेपाल सीमा पर स्थित मोतीपुर तहसील क्षेत्र के दरोगा पुरवा गांव में अवैध रूप से बने दारुल उलूम अजीजिया नोमान मदरसे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए सील कर दिया गया।
बतादें कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर लगातार अवैध रूप से चल रहे मदरसों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। मदरसे की जांच कर रहे जिला मदरसा अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा।

उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा से तकरीबन 15 किलोमीटर के दायरे में जितने भी अवैध रूप से संचालित मदरसे हैं सभी की सघनता से जांच की जाएगी और जिनके पास भी वैध दस्तावेज नहीं होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए मदरसों को सील किया जाएगा। दो दिवसीय कार्रवाई के दौरान तकरीबन एक दर्जन से अधिक मदरसों की जांच की गई जिसमें 5 मदरसे सील किये गए।
प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा मदरसों के खिलाफ की जा रही कड़ी कार्रवाई से मदरसा संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।