अशोक सिंघल नेत्र चिकित्सा संस्थान का चौथा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

राम नगरी अयोध्या के छोटी कुटिया पुराना धर्मकाटा स्टेशन रोड स्थित अशोक सिंघल नेत्र चिकित्सालय संस्थान मे हॉस्पिटल का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया।

अशोक सिंघल नेत्र चिकित्सा संस्थान का चौथा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
Reported By: Azam Khan,Published By: Satish Kashyap

अयोध्या/जनमत: राम नगरी अयोध्या के छोटी कुटिया पुराना धर्मकाटा स्टेशन रोड स्थित अशोक सिंघल नेत्र चिकित्सालय संस्थान मे हॉस्पिटल का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस पर यज्ञ और पूजा पाठ करके अशोक सिंघल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉ अनिल मिश्रा, महामंडलेश्वर योगी महाराज वह महंत मिथिलेश नंदनी शरण महाराज, सम्मिलित हुए यह कार्यक्रम अशोक सिंघल नेत्र चिकित्सालय संस्थान के सचिव डॉक्टर सुशील उपाध्याय के नेतृत्व में मनाया गया।

 उन्होंने कहा चौथा स्थापना दिवस हम लोग मना रहे हैं। तीन वर्षों में लगभग 85 हजार लोगों ने निशुल्क चश्मा प्राप्त कर संस्थान से लाभ लिया। उन्होंने कहा कि लगातार आँख मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से अस्पताल का विस्तार आगे और किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अवसर पर संस्थान के HR अमित अग्रवाल सदस्य अतुल सक्सेना ट्रस्टी अश्वनी व संस्थान के मुख्य डॉक्टर लक्ष्मण मिश्रा मैनेजर सुनील कुमार, श्याम धर दुबे,अमरदीप कमल, विनय वर्मा, प्रियंका इशा यादव अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।