गंगा स्नान करते समय तीन बच्चे डूबे, एक को बचाया गया, दो की तलाश जारी
अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर स्थित विवेकानंद गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गहरे पानी में चले जाने से तीन किशोर डूबने लगे, जिनमें से एक को स्थानीय लोगों ने समय रहते गमछे के सहारे बचा लिया, जबकि दो किशोर अब भी लापता हैं। पुलिस और स्थानीय गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हैं।

मिर्जापुर/जनमत न्यूज। अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर स्थित विवेकानंद गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गहरे पानी में चले जाने से तीन किशोर डूबने लगे, जिनमें से एक को स्थानीय लोगों ने समय रहते गमछे के सहारे बचा लिया, जबकि दो किशोर अब भी लापता हैं। पुलिस और स्थानीय गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हैं।
बतादें कि कोलौद गांव से 8 से 10 लोगों का समूह गंगा स्नान के लिए विवेकानंद घाट पहुंचा था। स्नान के दौरान तीन किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए एक किशोर को गमछा फेंककर बाहर निकाल लिया, लेकिन दो किशोर – अर्सलाम (17) और कैफ अली (16) – लापता हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही चुनार क्षेत्राधिकारी (सीओ) मंजरी राव और अदलहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता किशोरों की तलाश की जा रही है। ग्राम प्रधान कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि यह हादसा गहरे पानी में अचानक चले जाने के कारण हुआ।
घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है और राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।