रंगदारी मांगने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
भियुक्त के खिलाफ थाना मिलएरिया में पहले से मुकदमा दर्ज था, जिसके तहत पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
रायबरेली (जनमत) :- यूपी की रायबरेली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मिलएरिया थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अश्विनी उर्फ दिवाकर तिवारी, पुत्र अवधेश तिवारी, निवासी ग्राम राही, थाना मिलएरिया, जनपद रायबरेली के रूप में हुई है।
अभियुक्त के खिलाफ थाना मिलएरिया में पहले से मुकदमा दर्ज था, जिसके तहत पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में इससे पहले ही चार अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इस पूरी कार्रवाई को मिलएरिया थाना पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें उपनिरीक्षक गौरव तालियान और आरक्षी केशव कुमार शामिल रहे। रायबरेली पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Janmat News 
