जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया चंदापुर में कटान रोधी कार्य का निरीक्षण
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनपद बलरामपुर के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान यूपीटी कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बलरामपुर/जनमत न्यूज। जल शक्ति विभाग के मंत्री (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) स्वतंत्र देव सिंह ने जनपद बलरामपुर के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान यूपीटी कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विकासखंड श्रीदत्तगंज के ग्राम चंदापुर में राप्ती नदी के दाएं तट पर कटान रोधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने परक्यूपाइन संरचना एवं बोल्डर कार्यों का विस्तारपूर्वक जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से बारिश से पहले पूरे किए जाएं और साइट पर श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए।
इस अवसर पर विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल, विधायक उतरौला रामप्रताप वर्मा, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह 'शैलू सिंह', अध्यक्ष नगर पालिका उतरौला, सिंचाई एवं बाढ़ खंड के अधिकारी व अन्य सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।