अयोध्या में ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, ड्रोन कैमरों से रखी गई निगरानी
उप्र की रामनगरी अयोध्या में बकरीद ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। शहर के सिविल लाइन ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र की रामनगरी अयोध्या में बकरीद ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। शहर के सिविल लाइन ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की। नमाज के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। ड्रोन कैमरों की निगरानी में पूरी व्यवस्था पर नजर रखी गई।
शासन के निर्देशानुसार नमाज केवल मस्जिदों और ईदगाहों में ही अदा कराई गई। सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडे ने नमाजियों को ईद की बधाई दी। नगर निगम ने ईदगाह परिसर में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था कराई।
डीएम शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर खुद मौके पर मौजूद रहे। शहर इमाम मौलाना समसुल कादरी ने देश-दुनिया में सुख, शांति और भाईचारे की दुआ मांगे जाने की जानकारी दी।


