हरदोई: ट्रक में पीछे से जा घुसी एंबुलेंस, चालक की दर्दनाक मौत

उप्र के हरदोई जनपद से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां खड़े ट्रक में पीछे से एंबुलेंस जा घुसी जिसके चलते चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

हरदोई: ट्रक में पीछे से जा घुसी एंबुलेंस, चालक की दर्दनाक मौत
Published By- Diwaker Mishra

हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट

हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां खड़े ट्रक में पीछे से एंबुलेंस जा घुसी जिसके चलते चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भीषण सड़क हादसा जनपद के कछौना थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ नेशनल हाईवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार कछौना देहात के मजरा तकिया निवासी वसीम कछौना के एक निजी अस्पताल में एंबुलेंस चलाता था।

वह बघौली थाना क्षेत्र में मरीज को छोड़कर वापस अस्पताल लौट रहे थे। कछौना चौराहे से आगे इंडियन पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक में उनकी एंबुलेंस जा घुसी। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्यवाई शुरू कर दी है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।