औरैया में महिला किसानों के लिए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

2025 को अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति के सौजन्य से तथा कृषि विभाग, औरैया के सहयोग से महिला किसानों के लिए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

औरैया में महिला किसानों के लिए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
REPORTED BY-ARUN BAJPAI PUBLISHED BY- JYOTI KANOJIYA

औरेया से जनमत न्यूज़ :-  2025 को अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति के सौजन्य से तथा कृषि विभाग, औरैया के सहयोग से महिला किसानों के लिए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर महिला किसानों ने पुराना नुमाइश मैदान, औरैया में कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और नवीनतम कृषि तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान महिला किसान विशेष रूप से मिलेट्स (श्री अन्न) के प्रति जागरूक हुईं तथा इसके उत्पादन, उपयोग और पोषण संबंधी लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला के प्रेरक उद्बोधन से महिला किसान प्रेरित और उत्साहित हुईं इस भ्रमण का उद्देश्य महिला किसानों को आधुनिक एवं पोषक फसल उत्पादन से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करना था।

भ्रमण में गोहना, जैतपुर, लुहियापुर, तुर्कीपुर, भरसेन, जौरा, मढ़ापुर आदि ग्रामों की महिला किसान उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में शिप्रा, शुशील, ब्रह्मा, सुनीता आदि कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।