वित्तीय अनियमितताओं में फंसे जिला कारागार आज़मगढ़ के अधीक्षक आदित्य कुमार निलंबित

अपर महानिरीक्षक कारागार धर्मेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कारागार, आज़मगढ़ के केनरा बैंक खाते से जनवरी 2024 से 10 अक्टूबर 2025 के बीच विभिन्न चेकों के माध्यम से अवैध रूप से धनराशि आहरित की गई।

वित्तीय अनियमितताओं में फंसे जिला कारागार आज़मगढ़ के अधीक्षक आदित्य कुमार निलंबित
PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

लखनऊ/जनमत न्यूज। कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं विभाग, उत्तर प्रदेश ने जिला कारागार आज़मगढ़ के अधीक्षक आदित्य कुमार को गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और पदीय कर्तव्यों के समुचित निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इस संबंध में अपर महानिरीक्षक कारागार धर्मेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कारागार, आज़मगढ़ के केनरा बैंक खाते से जनवरी 2024 से 10 अक्टूबर 2025 के बीच विभिन्न चेकों के माध्यम से अवैध रूप से धनराशि आहरित की गई। जांच के दौरान अधीक्षक आदित्य कुमार को इस वित्तीय अनियमितता के लिए प्रथमदृष्टया उत्तरदायी पाया गया।

विभाग ने इसे गंभीर मामला मानते हुए आदित्य कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में उन्हें कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं मुख्यालय, लखनऊ से संबद्ध किया गया है।