बहराइच: ऑपरेशन कराने गए मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने गलत दवा देने का लगाया आरोप
उप्र के बहराइच जिले के कोतवाली नानपारा क्षेत्र के साइन हेल्थ सेंटर में स्टोन का ऑपरेशन कराने गए एक 35 वर्षीय युवक की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल पर गलत दवा लगाने का आरोप लगाया है।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जिले के कोतवाली नानपारा क्षेत्र के साइन हेल्थ सेंटर में स्टोन का ऑपरेशन कराने गए एक 35 वर्षीय युवक की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल पर गलत दवा लगाने का आरोप लगाया है।
मृतक के भतीजे पुष्पेंद्र तिवारी ने बताया कि उनके चाचा सर्वेश मिश्रा उम्र 35 वर्ष स्टोन का ऑपरेशन कराने के लिए साइन हेल्थ सेंटर गए थे।
परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान या बाद में गलत दवा लगाने से सर्वेश की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है। पीड़ित परिवार ने मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।


