तीन घरों को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

जिले के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गढ़िया जगन्नाथ गांव में मंगलवार की बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया है।

तीन घरों को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस
REPORTED BY - NAND KUMAR, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

एटा/जनमत। जिले के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गढ़िया जगन्नाथ गांव में मंगलवार की बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया है। अज्ञात चोर ताले चटका कर घर में घुस गए और लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर में रखे सोने चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। परिजनों ने सुबह उठे तो उन्होंने घर के अंदर बिखरा सामान देख भयभीत हो गए।शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। तत्काल सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही राजा का रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया है। इसके साथ ही चोरों ने रिटायर्ड फौजी चंद्रपाल सिंह पुत्र नेपाल सिंह सहित सोहन पुत्र रामगोपाल, कल्लू पुत्र रामकृपाल के घरों को निशाना बनाया है।


रिटायर्ड फौजी चंद्रपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात चोर रात को घर के अन्दर घुस गये। उस समय सभी लोग घर में सो रहे थे। ताले चटका कर घर में रखे एक लाख रुपए नकद और लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए हैं। वहीं सोहन पुत्र रामगोपाल के घर में ₹20000 नगद और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए हैं। 
इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी राजा का रामपुर मुकेश मालिक से जब बातचीत की गई उन्होंने बताया कि रिटायर्ड फौजी चंद्रपाल अपने घर के अंदर ही सो रहे थे जिस घर में सो रहे थे उसी में बैग रखा था अज्ञात चोरों ने नगदी और जेवरात चोरी की वारदात का अंजाम दिया है मामले में जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही खुलासा किया जाएगा।