बुलंदशहर: जिला प्रशासन व आपूर्ति विभाग ने पकड़ी कुकिंग गैस की कालाबाज़ारी, गायब मिले सिलेंडर; FIR दर्ज

उप्र के बुलंदशहर के जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग ने कुकिंग गैस की कालाबाज़ारी पकड़ी है। जांच के दौरान स्टॉक से 14 किलो के 291 और 5 किलो के 49 गैस सिलेंडर गायब मिले।

बुलंदशहर: जिला प्रशासन व आपूर्ति विभाग ने पकड़ी कुकिंग गैस की कालाबाज़ारी, गायब मिले सिलेंडर; FIR दर्ज
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर के जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग ने कुकिंग गैस की कालाबाज़ारी पकड़ी है। जांच के दौरान स्टॉक से 14 किलो के 291 और 5 किलो के 49 गैस सिलेंडर गायब मिले।

एजेंसी संचालकघरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों की बिक्री के दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल की अगुवाई में टीम ने कार्रवाई की है।

आहार इंडेन ग्रामीण गैस एजेंसी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 3/7 में FIR दर्ज की गई है। मामला अनूपशहर तहसील क्षेत्र स्थित आहार इंडेन गैस एजेंसी का है।