बंबे में तैरता मिला 12 वर्षीय किशोर का शव, परिजनों में मचा कोहराम

जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गदेसरा गांव के समीप स्थित बंबा में शनिवार सुबह 12 वर्षीय किशोर का शव तैरता मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

बंबे में तैरता मिला 12 वर्षीय किशोर का शव, परिजनों में मचा कोहराम
REPORTED BY - NAND KUMAR, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

एटा/जनमत न्यूज। जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गदेसरा गांव के समीप स्थित बंबा में शनिवार सुबह 12 वर्षीय किशोर का शव तैरता मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कान्हा पुत्र विजय निवासी भैंकुरी थाना हसायन जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, कान्हा शुक्रवार की शाम अपने गांव के अन्य बच्चों के साथ नहर में नहाने गया था, जहां गहरे पानी में डूब गया। देर शाम तक स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों ने तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह गांव वालों ने जब बंबा में तैरता शव देखा तो तत्काल अवागढ़ थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकलवाया गया और पहचान कराई गई। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, घर में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।