हरदोई: जिलाध्यक्ष समेत 60 कांग्रेसी सांकेतिक हिरासत में, करने जा रहे थे बीजेपी कार्यालय का घेराव
हरदोई जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नेशनल हेराल्ड मामले और सीबीआई के दुरुपयोग किये जाने का आरोप लगाकर बीजेपी कार्यालय का घेराव किये जाने के दौरान पुलिस ने सांकेतिक हिरासत में लिया.
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई /जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नेशनल हेराल्ड मामले और सीबीआई के दुरुपयोग किये जाने का आरोप लगाकर बीजेपी कार्यालय का घेराव किये जाने के दौरान पुलिस ने सांकेतिक हिरासत में लिया है और सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया।
जिलाध्यक्ष समेत करीब 60 पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को ले जाया गया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्यवाई की जा रही है। बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामले के साथ सीबीआई के दुरुपयोग किये जाने के आरोप लगाकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने भाजपा कार्यालय के घेराव का ऐलान किया था।
कांग्रेस के तमाम नेता कार्यालय घेरने जा रहे थे जिसको देखते हुए पुलिस ने लखनऊ चुंगी पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की थी और जब कांग्रेस नेता भाजपा कार्यालय जा थे तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर सड़क को ब्लॉक कर दिया और जिलाध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजा।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेताओं ने उनके कार्यालय का घेराव किया था तो भाजपा के पदाधिकारियों को कांग्रेस कार्यालय तक जाने दिया गया था लेकिन कांग्रेस नेताओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है और लोकतंत्र का उल्लंघन किया जा रहा है।
सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा एक राजनीतिक पार्टी कार्यालय का घिराव कार्यक्रम प्रस्तावित था इस सूचना पर कोतवाली देहात व कोतवाली शहर पुलिस द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को डिटेन कर लिया गया सभी को पुलिस लाइन भेजा जा रहा है सम्पूर्ण कार्यक्रम को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया गया इस प्रकरण में अन्य जो करवाई है वह प्रचलित है।

Janmat News 
