सीतापुर जिला कारागार में बंद कैदी ने लगाई फांसी, अस्पताल में हुई मौत; जांच के आदेश

उप्र के सीतापुर जनपद से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां दहेज हत्या के मामले में बंद कैदी ने जेल के अंदर ही फांसी लगा ली।

सीतापुर जिला कारागार में बंद कैदी ने लगाई फांसी, अस्पताल में हुई मौत; जांच के आदेश
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट

सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जनपद से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां दहेज हत्या के मामले में बंद कैदी ने जेल के अंदर ही फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में अफरा तफरी मच गई जिसके बाद कैदी को पुलिस की निगरानी में अस्पताल ले जाया गया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को परिजनों को सुपर्द के दिया गया है। उच्च अधिकारियों द्वारा मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए गए है।