औरैया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

औरैया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई हुई है। इसके तहत जनपद के थाना ऐरवाकटरा पुलिस ने 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। इनमें अभियुक्त अंकित पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था।

मुखबिर की सूचना पर थाना ऐरवाकटरा पुलिस ने नगला दौलत अंडरपास सर्विस लेन से दोनों अभियुक्तों को पकड़ा। दोनों अभियुक्तों पर गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं।

इस दौरान मौके से बिना नंबर प्लेट की स्कार्पियो UP 84 AW 2273 बरामद हुई है। दोनों आरोपियों का पहले से लंबा आपराधिक इतिहास है। थानाध्यक्ष ऐरवाकटरा के नेतृत्व में टीम ने प्रभावी कार्रवाई की है।