गाजीपुर में मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, राहत सामग्री वितरित कर दिलाया मदद का भरोसा
मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।

गाजीपुर/जनमत न्यूज। जिले में गंगा के उफान से आई बाढ़ से तबाह हुए इलाकों का उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों के हालात का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की।
अपने दौरे के दौरान मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।
मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि बाढ़ पीड़ितों तक त्वरित सहायता पहुंचाने में कोई लापरवाही न बरती जाए।
गौरतलब है कि गाजीपुर की पांच तहसीलों के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं और ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।
रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि सरकार की ओर से बाढ़ पीड़ितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। राहत सामग्री का वितरण लगातार जारी है और प्रभावित परिवारों की मदद प्राथमिकता पर की जाएगी।