अयोध्या में तिरंगा यात्रा को लेकर बीजेपी की तैयारियां तेज, 13 अगस्त को निकलेगी विशाल यात्रा

उप्र के अयोध्या जिले मे भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया जा रहा है।

अयोध्या में तिरंगा यात्रा को लेकर बीजेपी की तैयारियां तेज, 13 अगस्त को निकलेगी विशाल यात्रा
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जिले मे भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान के तहत अयोध्या के चारों मंडलों में कल से रोजाना तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी।

तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने बताया कि यात्रा का मुख्य और विशाल आयोजन 13 अगस्त को होगा। यह विशाल तिरंगा यात्रा जिला मुख्यालय से शुरू होकर गुलाबबाड़ी तक जाएगी, जहां इसका समापन किया जाएगा।

वही स्वतंत्रता सेनानियों को नमन और युवाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर सबसे पहले देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन किया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21वीं सदी के भारत और 'विश्व गुरु' बनने के विजन को रेखांकित करते हुए उन्होंने युवाओं से विशेष अपील की। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे इस तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें और देश के स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाएं।