संभल में टप्पेबाज गैंग का खुलासा, पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार; अंधों के नाम पर एकत्र करते थे रुपये
उप्र के संभल जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। चन्दौसी पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय टप्पेबाज गैंग का पर्दाफाश किया है।
संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। चन्दौसी पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय टप्पेबाज गैंग का पर्दाफाश किया है। जो कथित तौर पर अंधे लोगों के नाम पर रुपये एकत्र करने के बहाने लोगों को अपने जाल में फंसाकर टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में पति-पत्नी भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद गैंग के काम करने के तरीके का भी खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोगों से अंधे व्यक्तियों की मदद के नाम पर रुपये एकत्र करते थे और इसी दौरान मौका पाकर टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम देते थे।
पूरा मामला संभल के चंदौसी का है। संभल पुलिस को टप्पेबाजी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है पुलिस अधीक्षक संभल कृष्ण कुमार बिश्नोई के कुशल निर्देशन में थाना चन्दौसी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
सभी टप्पेबाज गैंग के पांच लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है अन्य भी जांच की जा रही है और जो अन्य साथी हैं उनको भी पकड़ कर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया की पकड़े गए आरोपी अलग-अलग स्थानों पर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। बताया जा रहा है कि गैंग के सदस्य अंधे लोगों की मदद के नाम पर रुपये एकत्र करने का बहाना बनाते थे और इसी दौरान लोगों को बातों में उलझाकर टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम देते थे, पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इस गैंग में पति-पत्नी भी शामिल थे।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है, चन्दौसी पुलिस की इस कार्रवाई के बाद टप्पेबाजी करने वाले गैंग का पर्दाफाश हुआ है।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने गैंग के काम करने के तरीके और पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी जानकारी साझा की। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और गैंग से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।




