मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में बुजुर्ग शिवभक्त की मौत, बेटे का रो-रोकर बुरा हाल
हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली जा रहे एक श्रवण कांवड़िया अपने बुजुर्ग माता-पिता को तीर्थ यात्रा करा रहा था। यात्रा के दौरान उप्र के मुजफ्फरनगर में उसके बुजुर्ग पिता जगदीश की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली जा रहे एक श्रवण कांवड़िया अपने बुजुर्ग माता-पिता को तीर्थ यात्रा करा रहा था। यात्रा के दौरान उप्र के मुजफ्फरनगर में उसके बुजुर्ग पिता जगदीश की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
सूचना मिलते ही मुजफ्फरनगर पुलिस ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें जिला चिकित्सालय भिजवाया। चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद बुजुर्ग जगदीश को बचाया नहीं जा सका और उनकी मृत्यु हो गई।
पिता के निधन के बाद बेटे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शोक में डूबे बेटे ने भावुक होकर कहा, "बाबा, तुझ पर इतना भरोसा था... तूने मेरा भरोसा तोड़ दिया।"
यह घटना कांवड़ यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु परिवार पर आए गहरे दुख की मार्मिक तस्वीर बनकर सामने आई। पुलिस की ओर से समय पर सहायता उपलब्ध कराई गई, लेकिन चिकित्सकीय प्रयास सफल नहीं हो सके।


