प्रतापगढ़: घर में घुसे चोरों ने दंपति पर किया हमला, सिर पर प्रहार कर किया घायल

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में घर में घुसे चोरों द्वारा दंपति पर हमला किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के कुंडा थाना के जमेठी गांव का है।  

प्रतापगढ़: घर में घुसे चोरों ने दंपति पर किया हमला, सिर पर प्रहार कर किया घायल
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता  की रिपोर्ट  

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में घर में घुसे चोरों द्वारा दंपति पर हमला किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के कुंडा थाना के जमेठी गांव का है।  

जानकारी के अनुसार चोरी की नीयत से घुसे चोरों की आहट पर जगे दंपति के विरोध करने पर चोरों ने उनके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वो घायल हो गए।

दंपति घर में अकेले थे। उनके बच्चे बाहर रहते हैं। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर एसपी दीपक भूकर भी मौके पर पहुंचे। ASP पश्चिमी बृजनंदन राय व सीओ कुंडा शिव नारायण वैश मय फोर्स के साथ मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।