औरैया में टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नगदी व अन्य सामान सहित पांच अभियुक्त गिरफ्तार
औरैया जनपद के एसपी अभिषेक भारतीय के नेतृत्व में दिबियापुर पुलिस, एसओजी/सर्विलान्स की सयुंक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के एसपी अभिषेक भारतीय के नेतृत्व में दिबियापुर पुलिस, एसओजी/सर्विलान्स की सयुंक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
पूर्व में दर्ज ठगी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठगी करने बाले गिरोह को दबोचा। टीम ने मुखबिर की सूचना पर अजमतपुर रोड़ ब्रह्मदेव मन्दिर के पास से टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से टीम ने पीली धातु (गोल्ड) की माला व अन्य सामान के साथ ही 24,500 रुपये नगद बरामद किये हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही कर पांचों अभियुक्तों को जेल भेज दिया।


