भदोही: गैस की कमी न होने का दावा फेल, रात से ही लग रहीं कतारें; हो रही कालाबाजारी
भारत सरकार जहां गैस की कमी को लेकर दावा करती है कि कही भी डीलरशिप एजेंसी पर गैस की कमी नहीं है वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है।
भदोही से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
भदोही/जनमत न्यूज़। भारत सरकार जहां गैस की कमी को लेकर दावा करती है कि कही भी डीलरशिप एजेंसी पर गैस की कमी नहीं है वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। अपने रोजमर्रा के इस्तेमाल में होने वाली घरेलू गैस के लिए 3:00 बजे रात से ही लोग कतार में लग जा रहे हैं लेकिन बारी आती है दिन के 2:00 बजे।
ऐसे में चिलचिलाती धूप और दो से तीन दिन पहले का किया गया रजिस्ट्रेशन बुकिंग सब कुछ फेल है। मनमाने ढंग से कतार लगवाई जाती है। पुलिस के जवान खड़े होकर LPG गैस का वितरण कर रहे हैं।
एलपीजी गैस के सहारे होने वाले व्यापार व छोटे-मोटे रेस्टोरेंट संचालक अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को ठप कर व्यवसाय से हाथ धो चुके। वहीं लोगों ने बताया कि गैस एजेंसी संचालक की मिली भगत से कालाबाजारी होती है और कालाबाजारी में मनमानी ढंग से पैसा वसूला जाता है।
प्रति सिलेंडर₹2000 तक भी बिक रहा है। जो डिलीवरी बॉय गैस डिलीवरी करने के लिए जाते थे, आज वह डीलर बनकर बैठे हैं। जिले का प्रशासन भी बिल्कुल मूक दर्शक बना बैठा है। ऐसी स्थिति में आम जनता बिल्कुल परेशान हो चुकी है।
देखा जाए तो सरकार के दावे सिर्फ कागजों पर हैं। क्या जिस तरह से कतार लग रही है, खबरें चल रही हैं, इस जिले के अलावा अफसर संज्ञान क्यों नहीं ले रहे? जिससे हर जरूरतमंद व्यक्ति तकगैस का सही ढंग से वितरण हो सके और लोग इसका सही लाभ ले सके।


