सहारनपुर: पूर्व बसपा एमएलसी की संपत्तियों पर फिर लगे कुर्की के बोर्ड, ढोल बजाकर कराई गई मुनादी
पूर्व बसपा एमएलसी और खनन कारोबारी हाजी इकबाल की उप्र के सहारनपुर शहर स्थित एक दर्जन से अधिक बेशकीमती संपत्तियों पर पुलिस-प्रशासन ने एक बार फिर कुर्की के बोर्ड लगाए हैं।
सहारनपुर से अनिल वर्मा की रिपोर्ट
सहारनपुर/जनमत न्यूज़। पूर्व बसपा एमएलसी और खनन कारोबारी हाजी इकबाल की उप्र के सहारनपुर शहर स्थित एक दर्जन से अधिक बेशकीमती संपत्तियों पर पुलिस-प्रशासन ने एक बार फिर कुर्की के बोर्ड लगाए हैं। प्रशासन की टीम ने ढोल बजाकर मुनादी कराते हुए इन संपत्तियों पर दोबारा कुर्की संबंधी बोर्ड लगाए।
प्रशासन के मुताबिक, पिछले चार वर्षों में हाजी इकबाल से जुड़ी हजारों करोड़ रुपये की संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की जा चुकी है। हाजी इकबाल के विदेश में होने की जानकारी है और पुलिस की ओर से उस पर इनाम भी घोषित किया गया है।
एसडीएम सदर सुबोध कुमार ने बताया कि पूर्व में कुर्क की गई संपत्तियों पर लगाए गए बोर्ड उखाड़ दिए गए थे। उन्हीं संपत्तियों पर आज दोबारा कुर्की के बोर्ड लगवाए जा रहे हैं।



