अयोध्या: 7 व 8 फरवरी को होगा विश्वमांगल्य सभा का प्रांतीय अधिवेशन, भारतीय संस्कृति के उत्थान पर रहेगा विशेष फोकस

विश्वमांगल्य सभा अवध प्रांत का प्रांतीय अधिवेशन 7 व 8 फरवरी को प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में आयोजित होगा।

अयोध्या: 7 व 8 फरवरी को होगा विश्वमांगल्य सभा का प्रांतीय अधिवेशन, भारतीय संस्कृति के उत्थान पर रहेगा विशेष फोकस
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट  

अयोध्या/जनमत न्यूज़। विश्वमांगल्य सभा अवध प्रांत का प्रांतीय अधिवेशन 7 व 8 फरवरी को प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में आयोजित होगा। यह अधिवेशन श्री राम वल्लभा कुंज, जानकी घाट, श्री वेदांती जी के स्थान के निकट, बड़े हनुमान जी के स्थल पर संपन्न होगा।

इस अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति के जागरण और भारतीय संस्कृति के उत्थान पर विशेष फोकस करना है। इसमें देश के प्रतिष्ठित विद्वानों, दूरदर्शी चिंतकों और प्रभावशाली वक्ताओं द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

साथ ही भारतीय जीवन-शैली पर आधारित सांस्कृतिक प्रदर्शनी और सत्कर्मियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किए जाएंगे।इस अधिवेशन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक स्वांतरण जी, भगवती बलदेव जी और अन्य प्रमुख अतिथि शामिल रहेंगे। आयोजकों ने मातृशक्ति, समाजसेवियों और आम नागरिकों से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।