भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पहुंचे औरैया, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह आज उप्र के औरैया जनपद के केसर कुंज होटल पहुंचे। जालौन चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों से देवेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पहुंचे औरैया, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह आज उप्र के औरैया जनपद के केसर कुंज होटल पहुंचे। जालौन चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों से देवेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया।

औरैया के भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, महामंत्री विशाल शुक्ला, नितिन अवस्थी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष पदाधिकारियों संग बैठक कर संगठन व किसानों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।