फ़िरोज़ाबाद: सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां, जनसामान्य को कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
उप्र के फ़िरोज़ाबाद जनपद के विकास भवन सभागार में प्रदेश सरकार के ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ पूरे होने के अवसर पर नौ अभूतपूर्व उपलब्धियों के सम्बन्ध में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
फ़िरोज़ाबाद से विमल कुमार सिंह की रिपोर्ट
फ़िरोज़ाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फ़िरोज़ाबाद जनपद के विकास भवन सभागार में प्रदेश सरकार के ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ पूरे होने के अवसर पर नौ अभूतपूर्व उपलब्धियों के सम्बन्ध में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित हुये जनसामान्य को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, पूर्वदशम/ दशमोत्तर छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था पेंशन, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, आवासीय वृद्धाश्रम, सामान्य वर्ग/अनुसूचित जाति शादी योजना, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभयोजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमगंला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन,
दिव्यांग शादी अनुदान, दिव्यांग दुकान निर्माण, ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स, पिछडा वर्ग शादी अनुदान, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों द्वारा विस्तृत रूप से अवगत कराया गया।
उपस्थित जन-सामान्य को यह भी अवगत कराया गया कि कल्याण सैक्टर द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं पूर्णतः आनलाइन है। पात्र आवेदक द्वारा किसी भी जन-सुविधा केन्द्र के माध्यम से सम्बन्धित योजना में आवेदन कर सकते है। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर सम्बन्धित अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है।
उक्त कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी/जिला समाज कल्याण (विकास) राजमती, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी/जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कृष्णमोहन सिंह व जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथलेश कुमार के साथ-साथ विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Janmat News 
