पुलिस-स्वाट टीम की संयुक्त मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी गैंगस्टर उमर घायल अवस्था में गिरफ्तार

मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पशु पैठ के पास पुलिस और गैंगस्टर उमर आमने-सामने हो गए। मुठभेड़ के दौरान उमर पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।

पुलिस-स्वाट टीम की संयुक्त मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी गैंगस्टर उमर घायल अवस्था में गिरफ्तार
REPORTED BY - SATYAVEER SINGH, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

बुलंदशहर/जनमत न्यूज। स्याना कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और स्वाट टीम की गैंगस्टर उमर से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में 15 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर उमर घायल हो गया और मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पशु पैठ के पास पुलिस और गैंगस्टर उमर आमने-सामने हो गए। मुठभेड़ के दौरान उमर पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उमर पर गैंगस्टर एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से वांछित चल रहा था।

मुठभेड़ के बाद घायल गैंगस्टर को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस उसकी आपराधिक गतिविधियों और नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है। यह कार्रवाई पुलिस और स्वाट टीम की बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे इलाके में अपराधियों में खौफ फैलना तय है।