प्रतापगढ़: गणपति पंडाल का इस बार बदलेगा अंदाज, 16 लाख रुपये में तैयार होगा भव्य पंडाल
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के नगर पंचायत कुंडा स्थित रानीगंज के पास पिछले 16 वर्षों से सजने वाले गणपति पंडाल का स्वरूप इस बार बदला-बदला नजर आएगा।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के नगर पंचायत कुंडा स्थित रानीगंज के पास पिछले 16 वर्षों से सजने वाले गणपति पंडाल का स्वरूप इस बार बदला-बदला नजर आएगा। गणेश उत्सव को और भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए आयोजन समिति ने विशेष रूप से कोलकाता से कारीगरों को बुलाया है।
आयोजक नरेंद्र केसरवानी के अनुसार, इस वर्ष पंडाल की विशेष सजावट और निर्माण पर करीब 15 से 16 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। पंडाल को आकर्षक और नए स्वरूप में तैयार किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।
आयोजन समिति का कहना है कि पंडाल की भव्य सजावट और गणपति प्रतिमा के दर्शन के लिए इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। उत्सव को सफल बनाने के लिए समिति की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।




