रायबरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में गौकशी के 11 आरोपी गिरफ्तार
बीती रात ग्रामीणों ने जंगल में गौकशी करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। नतीजतन, पुलिस ने दिनभर की कार्रवाई में आठ और आरोपियों को दबोच लिया।
रायबरेली/जनमत न्यूज। भदोखर थाना क्षेत्र के बेलाखारा गांव में गौकशी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। महज़ 12 घंटे के भीतर पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, बीती रात ग्रामीणों ने जंगल में गौकशी करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। नतीजतन, पुलिस ने दिनभर की कार्रवाई में आठ और आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आयशा, इकरा, इंतज़ार, मुश्ताक, शाहिद, सुलेमान, सुल्तान, सलमान, पप्पू, मज्जन और शहज़ादे के नाम शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गौ वध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने संतोष जताया और उम्मीद की कि ऐसे मामलों पर आगे भी सख्ती से निपटा जाएगा।

Janmat News 
