फर्रुखाबाद: पुरानी रंजिश में दबंगों ने की जमकर मारपीट, चार लोग घायल; एक की हालत गंभीर
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में पुरानी रंजिश में दबंगों ने तंबाकू गोदाम में घुसकर जमकर मारपीट किए जाने की खबर सामने आ रही है। दबंगों ने गोदाम में घुसकर जमकर लाठी डंडे चलाए।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में पुरानी रंजिश में दबंगों ने तंबाकू गोदाम में घुसकर जमकर मारपीट किए जाने की खबर सामने आ रही है। दबंगों ने गोदाम में घुसकर जमकर लाठी डंडे चलाए।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला जनपद के कोतवाली कायमगंज क्षेत्र मेहदियावली का है। दबंगों के लाठी डंडे चलाने पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए हैं। दोनों पक्षों में हुई इस मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं।
पीड़ित पक्ष के दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल लोहिया रेफर किया गया है।


