औरैया: अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, ग्राम सुरान में बिल्डरों द्वारा की गई थी प्लाटिंग
उप्र के औरैया जनपद में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन का बुलडोजर चलने से हड़कंप मचा है। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर SDM सदर अजय आनन्द वर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन का बुलडोजर चलने से हड़कंप मचा है। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर SDM सदर अजय आनन्द वर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार जनपद के ग्राम सुरान में संतोष राजावत समेत अन्य बिल्डरों द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। खसरा संख्या 401 की भूमि पर बिना विनियमन प्लॉट कराए काटे जा रहे थे।
प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। कार्रवाई से पहले विकासकर्ताओं को नोटिस देकर जवाब का मौका दिया गया था, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।
ध्वस्तीकरण के दौरान कोतवाली पुलिस, विनियमित क्षेत्र के लेखपाल और नगर पालिका टीम मौके पर मौजूद रही। प्रशासन ने अल्टीमेटम दिया है कि औरैया में चिन्हित सभी अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलेगा। नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Janmat News 
